स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (Health and Wellness Centres)
स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र
-> इन केन्द्रों की स्थापना की कल्पना राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 के अंतर्गत की गई थी |
-> इसके अंतर्गत 1.5 लाख केन्द्रों के माध्यम से लोगों को उनके घरों के निकट स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रदान की जाएँगी|
-> ये केंद्र समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करेंगे जिनमें गैर-संचरणीय रोगों से सुरक्षा एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ भी सम्मिलित होंगी|
-> कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) एवं लोकोपकारी संस्थानों के माध्यम से इन केन्द्रों को अपनाने में निजी क्षेत्रक के योगदान की भी कल्पना की गई है|
-> इससे प्रैक्टिशनर्स नर्स जैसे गैर-चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी| मौजूदा कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (HWC), आवश्यक दवाएँ और बुनियादी नैदानिक व्यवस्थाएँ निःशुल्क प्रदान करेगा.
-> इस वितरण केंद्र पर विभिन्न उर्ध्वाधर रोग नियंत्रण कार्यक्रमों का संमिलन होगा.
-> स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (HWC) द्वारा प्रौद्योगिकी का उपयोग कर, स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न संकेतकों की निगरानी हेतु रियल टाइम डाटा उत्पन्न किया जा सकता है.
चुनौतियाँ – निम्न बजटीय आबंटन सम्बन्धी चिंताओं के साथ-साथ मानव संसाधन की कमी.



फोन: +91 9811472335
ईमेल: info@sbyb.in
श्री भगत सिंह यूथ ब्रिगेड © 2019